द इंडियन व्यू

भारत ए की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ए ने जीती श्रृंखला

जोश फिलिप और सैम कोंस्टास के आक्रामक अर्धशतकों और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे में शुक्रवार को भारत ए को 69 रन से हराया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
1 min read
भारत ए की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ए ने जीती श्रृंखला

जोश फिलिप और सैम कोंस्टास के आक्रामक अर्धशतकों और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे में शुक्रवार को भारत ए को 69 रन से हराया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 की विजयी बढत बनाई। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, साइ सुदर्शन और रूतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे।

© CAP

आस्ट्रेलिया के लिये कोंस्टास ने 67 और फिलिप ने 58 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिये 101 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया ने 275 रन बनाये। जवाब में भारत ए टीम 206 रन पर आउट हो गई। रजत पाटीदार ने 67 रन बनाये लेकिन बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके।

© CAP

पडिक्कल (एक), गायकवाड़ (12) और सुदर्शन (13) सस्ते में आउट हो गए। भारत ने नौ ओवर के भीतर 30 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा लेकिन उनके आउट होने के बाद वापसी की उम्मीदें खत्म हो गई। आस्ट्रेलिया के लिये जॉनसन ने तीन विकेट लिये।

© CAP

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।