भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
मुंबई : फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर से 5.40 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर कुछ साल पहले मनोज तिवारी के घर पर नौकर था, जिसे निकाल दिया गया…

मुंबई : फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर से 5.40 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर कुछ साल पहले मनोज तिवारी के घर पर नौकर था, जिसे निकाल दिया गया था।
इस मामले की गहन छानबीन अंबोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मनोज तिवारी के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में स्थित 'सुंदरबन अपार्टमेंट' में चोरी की शिकायत मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने दर्ज कराई है। शिकायत में जोगेंद्र पांडे ने बताया कि बेडरूम में रखे कुल 5.40 लाख रुपये कैश चोरी हो गए। इसमें से जून 2025 में अलमारी में रखे 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोर का पता नहीं चला था। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सुरेंद्र कुमार को करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। सीसीटीवी के फुटेज में 15 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा घर में घुसते हुए और चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है। इसी वजह से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और आरोपित ने चोरी का गुनाह स्वीकार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
