द इंडियन व्यू

भाजपा सांसद मनोज तिवारी की चुनावी सभा, गीतों के संग मांगा एनडीए के पक्ष में वोट

डेहरी आन सोन : बिहार में रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज में आज को भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपनी चिर-परिचित शैली में चुनावी माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। एनडीए…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की चुनावी सभा, गीतों के संग मांगा एनडीए के पक्ष में वोट

डेहरी आन सोन : बिहार में रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज में आज को भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपनी चिर-परिचित शैली में चुनावी माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। एनडीए प्रत्याशी महाबली सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने जैसे ही माइक संभाला, पूरा जनसमूह तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

मनोज तिवारी ने अपनी लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की बछौर कर माहौल को जोश से भर दिया। उन्होंने गाया – जाति पाति के जहर भइला से उजरल जाता बाग हो, कोशिश करके कोई नइखे रोकत, दहकत जाता अउर आग हो। इस गीत से उन्होंने सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए लोगों से विकास और एकता के लिए मतदान की अपील की।

इसके बाद तिवारी ने अपने प्रसिद्ध गीतों की पंक्तियां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी और जिय हो बिहार के लाला, जिय तू हजार साला गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। सभा स्थल पर मौजूद हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

सांसद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से हुआ है। सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो काम हुआ है, वह एनडीए की नीति और नीयत का परिणाम है।

उन्होंने कहा, जब महाबली सिंह जीत जाएंगे, तब गाएंगे – ए राजा जी, एकरे त रहे जरूरत, मुहूर्त खूबसूरत हो। बिक्रमगंज की यह सभा राजनीतिक संदेश के साथ भोजपुरी संस्कृति की छटा भी बिखेर गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।