भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की युवाओं से अपील, हेलमेट जरूर पहनें
नई दिल्ली : भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को देश के युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए बाइक चलाते समय…

नई दिल्ली : भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को देश के युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट पहने रहने की सलाह भी दी।
भाजपा सांसद ने हेलमेट पहनने को न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा से जोड़ा, बल्कि इसे परिवार और देश के प्रति कर्तव्य के रूप में भी प्रस्तुत किया।
‘कॉन्सीक्वेंसेस’ सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि हेलमेट जीवन बचाते हैं, इसे हमेशा पहनें और ठीक से बांधें।
उन्होंने कहा, मुझे यहां इतने सारे युवाओं को देखकर बहुत खुशी और आश्चर्य हुआ, जिनमें से कुछ के साथ मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव भी है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि अपने परिवारों का ध्यान रखें और उनकी जिम्मेदारी लें। आप इस जिम्मेदारी को एक छोटे से तरीके से निभाना शुरू कर सकते हैं हेलमेट पहनकर और उसे ठीक से बांधकर।
उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सभी अपने परिजनों से प्यार करते हैं। आज से याद रखिए कि परिवार के प्रति स्नेह की जिम्मेदारी है, जिसे हेलमेट पहनकर सबसे पहले निभाया जा सकता है।
बांसुरी स्वराज ने 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि इस यात्रा के लिए उन्होंने हेलमेट खुद बनवाया क्योंकि हेलमेट सिर्फ सुरक्षा ही प्रदान नहीं करता है, यह आपके सेल्फ-एक्सप्रेशन का भी माध्यम है। मैंने हेलमेट के पीछे जय हिंद लिखा।
हमारे युवा जो घर से बाहर निकलने के दौरान घर से अच्छे से तैयार होकर निकलते हैं। इसीलिए, बाइक चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें। परिवार की जिम्मेदारी के साथ देश के प्रति भी युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
देश का युवा भारत का भविष्य होने के साथ भारत का भावी नेतृत्व भी होगा। वह दिन दूर नहीं है जब यहां बैठे युवाओं के लिए हम लोग मतदान करेंगे। यहां से युवा विधायक और सांसद बनेंगे और देश को अच्छा नेतृत्व प्रदान करेंगे। हमारे युवा विकसित भारत की नींव जो पीएम मोदी की ओर से रखी गई है, उसकी संकल्प सिद्धि के लिए युवा योगदान देंगे।
भाजपा सांसद अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सब कुछ तभी संभव है जब आप कोई भी काम अनुशासन में करें। यह आपके जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
