भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर मतदाता सूची में अनियमितताओं के…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए सवाल पूरी तरह आधारहीन हैं और उनकी मंशा ठीक नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक काल्पनिक व्यक्ति ‘आदित्य श्रीवास्तव’ का जिक्र किया, जो महाराष्ट्र में कहीं मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल ने कर्नाटक के महादेवपुरा में भाजपा के केवल एक विधानसभा सीट जीतने का दावा किया, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा वहां 2009 से लगातार चार विधानसभा सीटों पर जीत रही है।
प्रदीप भंडारी ने इसे राहुल गांधी का ‘झूठ’ करार देते हुए कहा कि चाहे राफेल का मामला हो, चीन का मुद्दा हो या चुनाव आयोग पर आरोप, राहुल लगातार गलत जानकारी फैलाते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी की तुलना ‘बालक बुद्धि’ से करते हुए कहा कि उनके आसपास के लोग उनकी नाकामियों का ठीकरा कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची, तो कभी अन्य मुद्दों पर फोड़ते हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पहले आपस में बात कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसी हरकतें लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पहले आपस में बात कर लेनी चाहिए थी। ऐसी हरकतें लोकतंत्र को कमजोर करती हैं। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके आरोपों का कोई आधार नहीं है।
भाजपा नेता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि तेजस्वी ने भी फर्जी वोटर आईडी के आधार पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे, जिसके लिए आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया। भंडारी ने पूछा कि तेजस्वी यह बताएं कि उन्होंने झूठे दावों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की? उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने एक वोटर आईडी पर तीन लोगों के पंजीकरण का दावा किया, तो इस मामले में सबसे ज्यादा सवाल तेजस्वी पर उठने चाहिए, क्योंकि उनके नाम पर दो वोटर आईडी होने की बात सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
