द इंडियन व्यू

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के बख्तियापुर विधानसभा क्षेत्र के हरनौत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में एनडीए की सरकार आए वाहन विकास हुआ जहां नहीं…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के बख्तियापुर विधानसभा क्षेत्र के हरनौत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में एनडीए की सरकार आए वाहन विकास हुआ जहां नहीं आईआईवहाँ विकास रुक सा गया।उन्होंने कहा कि बिहार कि गति को बनाए रखने के लिए यह चुनाव है। नालंदा की सातों सीटों पर उम्मीदवारों को जिताएं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पानी सब को विकसित किया गया है।उन्होंने यह कि लालू राज में बिहार अंधकार में था। आज बिहार को जब हम देखतेहैं मोदी के आशीर्वाद और नीतीश कुमार की मेहनत से बिहार अग्रणी राज्य की सूची में जुड़ गया है। यह परिवर्तन आपकी वोट कि ताकत से आती है। उन्होंने सभी से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार को जीतने की अपील की। उन्होंने आधारभूत संरचना में बिहार में आए बड़े बदलाव को सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट को विकसित किया गया है, जो विकास के माध्यम है।उन्होंने मखाना बोर्ड, भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग को विश्व स्तर तक पहुँचने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि राजद के दौर में तेल पिलावन , लाठी घुमावन रैली की गई। जिसके माध्यम से खौफ, डर पैदा कर शासन चलाना चाहते थे। बिहार में अपहरण उद्योग चलता था।उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी की पार्टी बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।