द इंडियन व्यू

भविष्य का विकल्प देख ले बोर्ड, मैं सिर्फ अगले दो-तीन महीने कप्तान : रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से शर्मनाक हार मिली। ऑस्ट्रेलिया से हारने से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 3-0 से हारी थी। साभार : गूगल 11 जनवरी को रिव्यू मीटिंग मुंबई के एक…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
भविष्य का विकल्प देख ले बोर्ड, मैं सिर्फ अगले दो-तीन महीने कप्तान : रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से शर्मनाक हार मिली। ऑस्ट्रेलिया से हारने से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 3-0 से हारी थी।

साभार : गूगल

11 जनवरी को रिव्यू मीटिंग मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई। इस दौरान कप्तानी पर भी सवाल उठे, जिस पर रोहित शर्मा ने अपने स्टांस क्लियर कर दिया है। कोच गंभीर से भी कई सवाल बीसीसीआई के पदाधिकारी और सिलेक्टर्स ने किए।

एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि वे अगले दो-तीन महीने कप्तान हैं, बोर्ड भविष्य का विकल्प देख ले।

जाहिर है कि रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तो कप्तानी करेंगे ही, लेकिन इसके बाद शायद उनको इस आधार पर कप्तानी मिल सकती है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का प्रदर्शन कैसा होता है।

जब जय शाह बीसीसीआई के सचिव थे तो उन्होंने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे तो रोहित ही कप्तान होंगे। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर भारत हो चुका है तो रोहित के पास अपनी कप्तानी साबित करना का यही मौका है। हालांकि, टेस्ट कैप्टेंसी और उनकी जगह अभी खतरे में है।

इस रिव्यू मीटिंग में जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर भी विचार हुआ। ज्यादातर पदाधिकारियों ने माना है कि जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए उपयुक्त तो हैं, लेकिन समस्या यह है कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में वे खेल पाएंगे या नहीं?

हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच बुमराह ने खेले थे, लेकिन आखिरी मैच में वे चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उनको दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए उतरने से मना कर दिया गया। अब खबर ये भी है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच भी मिस कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।