भरूच : नर्मदा का जलस्तर 24 फुट पर, गोल्डन ब्रिज के आसपास सतर्कता बरतने के निर्देश
भरूच : नर्मदा नदी का जलस्तर गोल्डन ब्रिज के पास खतरनाक स्तर 24 फुट तक पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 22 फुट से अधिक है। सरदार सरोवर डैम से डाउनस्ट्रीम में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा…

भरूच : नर्मदा नदी का जलस्तर गोल्डन ब्रिज के पास खतरनाक स्तर 24 फुट तक पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 22 फुट से अधिक है।
सरदार सरोवर डैम से डाउनस्ट्रीम में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इस स्थिति को देखते हुए भरूच जिला प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी पार न करने की सलाह दी है।
प्रशासन ने अंकलेश्वर तालुका के सरफुद्दीन, खालपिया, तरीया, धंतुरिया, कांसिया, बोरभाठा बेट, भाठा, सक्कर बोरभाठा और भरूच शहर की गोल्डन ब्रिज झुग्गी बस्ती तथा बहुचराजी ओवाड़ा के निवासियों को विशेष रूप से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। यदि जलस्तर 24 फुट से और ऊपर जाता है, तो भरूच, अंकलेश्वर और हांसोट तालुका के 14 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
बोरभाठा बेट के सरपंच पंकज पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, नर्मदा में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। अगर जलस्तर और बढ़ा, तो आसपास के गांवों में पानी घुस सकता है। इससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। प्रशासन की टीम ने गांव में आकर लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी है। अब देखते हैं कि प्रशासन की तरफ से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं।”
प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। गोल्डन ब्रिज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नर्मदा का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
