द इंडियन व्यू

ब्रिटेन यात्रा पूरी कर हैदराबाद लौटे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, शैक्षणिक संस्थानों से सहयोग की बनी सहमति

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सोमवार को अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पूरी कर हैदराबाद लौट आए। यात्रा के दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
ब्रिटेन यात्रा पूरी कर हैदराबाद लौटे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, शैक्षणिक संस्थानों से सहयोग की बनी सहमति

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सोमवार को अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पूरी कर हैदराबाद लौट आए। यात्रा के दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर तेलंगाना में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और इम्पीरियल कॉलेज लंदन समेत कई प्रमुख संस्थानों ने तेलंगाना के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशने में रुचि दिखाई। इन चर्चाओं में शैक्षणिक आदान-प्रदान, अनुसंधान, नवाचार तथा राज्य के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे। उनकी यात्रा के अगले चरण में अमेरिका जाने की भी योजना थी, लेकिन केंद्र सरकार से अमेरिकी दौरे की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपनी विदेश यात्रा को बीच में ही समाप्त कर स्वदेश लौटने का निर्णय लिया।मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से संकेत दिया था कि हैदराबाद लौटने के बाद वह राज्य से जुड़े लंबित मामलों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देंगे। लिहाजा, उनके स्वदेश लौटने के साथ ही अब राज्य में लंबित प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।