द इंडियन व्यू

बोले सलमान अली आगा, भारत के खिलाफ हर विभाग में पिछड़ी टीम

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में हर विभाग में उन्नीस साबित हुई और पहले दस ओवर के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था। साभार : गूगल पहले दस ओवर में 91 रन…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
2 min read
बोले सलमान अली आगा, भारत के खिलाफ हर विभाग में पिछड़ी टीम

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में हर विभाग में उन्नीस साबित हुई और पहले दस ओवर के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था।

साभार : गूगल

पहले दस ओवर में 91 रन बनाने के बाद पाकिस्तान अगले दस ओवर में 80 रन ही बना सके। शिवम दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये।

आगा ने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी में हमने बेहतर प्रदर्शन किया जो अच्छी बात है। हमने जिस तरह से शुरूआत की थी, 15 रन और बनाने चाहिये थे लेकिन पहले दस ओवर के बाद गेंद नरम हो गई और बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आपको परफेक्ट मैच खेलना होता है और जीत के लिये तीनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत हे। हम अच्छा क्षेत्ररक्षण या गेंदबाजी नहीं कर सके।’’

पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी टीम से भारत के खिलाफ मैच को भुलाकर श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच पर फोकस करने के लिये कहा। उन्होंने कहा ,‘‘हमे इस मैच को भूलना होगा क्योंकि मंगलवार को फिर एक मैच खेलना है। हमें इसमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।