बोलिंग ऐक्शन टेस्ट में फेल हुए शाकिब अल हसन
करियर के आखिरी पड़ाव पर बांग्लादेश टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन पर बॉलिंग ऐक्शन लीगल ना होने का आरोप लगा। इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए उन पर ये आरोप लगा। साभार : गूगल इसके बाद उनको…

करियर के आखिरी पड़ाव पर बांग्लादेश टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन पर बॉलिंग ऐक्शन लीगल ना होने का आरोप लगा। इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए उन पर ये आरोप लगा।

इसके बाद उनको बॉलिंग से सस्पेंड कर दिया गया और अब उनको बॉलिंग ऐक्शन के टेस्ट से गुजरना पड़ा है। हालांकि, इसमें उनके फेल होने की खबर है।
ऐसे में इस महान ऑलराउंडर को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इनके आगे गेंदबाजी करने के चांस कम लग रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में खुलासा किया था कि पूर्व कप्तान को सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है।
पिछले महीने चेन्नई के श्री रामचंद्र सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस में एक इंडिपेंडेंट असेसमेंट टेस्ट किया गया था। चेन्नई में यह असेसमेंट तब किया गया था, जब शाकिब इंग्लैंड में शुरुआती टेस्ट पास करने में विफल रहे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि शाकिब को बल्लेबाज के रूप में खेलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, एक बल्लेबाज के तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उनको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चाहेंगे। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है। ऐसे में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके शाकिब के लिए आगे की राह बहुत ही कठिन है।
बता दें कि बीसीबी ने पहले टेस्ट में फेल होने के बाद आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी करते हुए कहा था, "इंग्लैंड में लॉफबोरो विश्वविद्यालय के टेस्ट सेंटर में प्रारंभिक इंडिपेंडेंट असेसमेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से खिलाड़ी का मौजूदा निलंबन भी जारी रहेगा।
हालांकि, शाकिब गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं, लेकिन वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों में बल्लेबाज के रूप में खेलना जारी रख सकते हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
