द इंडियन व्यू

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान घायल

रांची/बोकारो : बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में कोबरा…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
1 min read
बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान घायल

रांची/बोकारो : बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि झुमरा और लुगू पहाड़ी के बीच मुठभेड़ हुई है। अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। नेटवर्क की कमी होने की वजह से सारी सूचना पहुंचने में देर हो रही है। सर्च अभियान के बाद ही मुठभेड़ की वास्तविक स्थिति के बारे में बताया जा सकता है। यह मुठभेड़ उसी पहाड़ पर हो रही है, जहां अप्रैल में एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित आठ को मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ अभी जारी है। सर्च अभियान के बाद ही पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।