द इंडियन व्यू

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

मुंबई (इंडियन व्यू टीम) : मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

मुंबई (इंडियन व्यू टीम) : मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस घटना की जांच और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम का गठन किया है।

बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है उन्हें पटना स्थित AIIMS रेफर किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के भाई पर माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद वहां तनाव का भी माहौल है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। यह टीम हमले के आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने ही पुरानी रंजिश में हमले की वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने पंकज त्रिपाठी के परिजनों और घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।

एक मशहूर अभिनेता के भाई पर इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है लेकिन अभी हमले के वजहों को लेकर पुलिसिया तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस जानलेवा हमले की असली वजह सामने आ पाएगी। पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव गोपालगंज का बेलसंड है। पंकज त्रिपाठी में कभी-कभी अपने गांव में आते रहते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।