द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रही है। दूसरे हफ्ते में एंट्री के बावजूद भी इसकी रफ्तार जरा…

Ragwendra P Singh
December 16, 2025
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रही है। दूसरे हफ्ते में एंट्री के बावजूद भी इसकी रफ्तार जरा भी कम नहीं हुई है। वीकेंड के बाद कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को दर्शकों का खास साथ नहीं मिल पा रहा है और वह 'धुरंधर' के सामने पूरी तरह फीकी पड़ती नजर आ रही है।

 

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा

 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' ने रिलीज के 11वें दिन (सोमवार) को करीब 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 379.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तेजी से 579.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस आंकड़े के साथ 'धुरंधर' साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, दुनियाभर की कमाई के मामले में यह अभी 'छावा' (807.91 करोड़) और 'कांतारा: चैप्टर 1' (852.25 करोड़) से पीछे है।

 

कपिल शर्मा की फिल्म का खराब हाल

 

दूसरी ओर कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन महज चार दिनों में ही इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले तीसरे दिन फिल्म ने 2.9 करोड़, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म की कुल कमाई केवल 8.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है, जो इसके कमजोर प्रदर्शन की कहानी बयां करती है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…