बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का तूफानी जलवा
थलापति विजय की राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में घरेलू और विदेशी बाजार में दमदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 217.48…

थलापति विजय की राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में घरेलू और विदेशी बाजार में दमदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 217.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों का भरपूर समर्थन इसे बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ा रहा है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें तमिल संस्करण से 27.30 करोड़ रुपये, हिंदी से 3.35 करोड़ रुपये और तेलुगु से 1.35 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 124.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
एस. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम किरदार निभा रहे हैं। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है। चौथे दिन विदेशी बाजार से 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ओवरसीज कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का वैश्विक कुल कारोबार 217.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…
लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…
