द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर 'ओ रोमियो' का दबदबा, 'तू या मैं' को वीकेंड पर झटका

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती तीन दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।…

Ragwendra P Singh
February 16, 2026
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर 'ओ रोमियो' का दबदबा, 'तू या मैं' को वीकेंड पर झटका

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती तीन दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि तीसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही तीन दिनों में 'ओ रोमियो' का कुल कलेक्शन 34.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

 

वहीं दूसरी ओर 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से सीमित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन महज 6 लाख रुपये के साथ शुरुआत की, दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन रविवार को केवल 75 लाख रुपये का कारोबार कर पाई। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 2.80 करोड़ रुपये रही है।

 

बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित 'तू या मैं' के लिए यह आंकड़े निराशाजनक माने जा रहे हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 'ओ रोमियो' वीकेंड की रेस में आगे नजर आ रही है, जबकि 'तू या मैं' के लिए आगे की राह मुश्किल दिखाई दे रही है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…