बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप: आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में, पीवी सिंधु और प्रणय बाहर
युवा भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे, जबकि पीवी सिंधु महिला एकल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज…

युवा भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे, जबकि पीवी सिंधु महिला एकल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की चि यू जेन को 21-16, 21-12 से हराया। अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
भारत के बाकी खिलाड़ियों के लिए गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हराया।

कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एच एस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-19 से मात दी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी और तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
