बैक इंजरी जांच के लिए बेंगलुरु में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी की जांच के लिए सोमवार को बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वे आने वाले 2-3 दिन बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। जांच पूरी होने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के…

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी की जांच के लिए सोमवार को बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वे आने वाले 2-3 दिन बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। जांच पूरी होने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्पेशलिस्ट अपनी रिपोर्ट अजित अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमेटी को भेजेंगे।

भारत की सिलेक्शन कमेटी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान कर चुकी है, लेकिन बुमराह की चोट चिंता का विषय है।
टीम का ऐलान करते हुए अजित अगरकर ने कहा था- 'बुमराह को 5 सप्ताह का आराम दिया गया है। वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। बुमराह की फिटनेस पर फैसला फरवरी महीने की शुरुआत में किया जाएगा। सारी मेडिकल जांच रिपोर्ट्स को परखने के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।'
बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में भी रखा गया है, लेकिन वे शुरुआती 2 मुकाबले नहीं खेलेंगे। हालांकि, तीसरे वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी में उनका खेलना या न खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
भारत की सिलेक्शन कमेटी ने 16 दिन पहले 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया था। सिलेक्शन कमेटी बुमराह के बैकअप के लिए अर्शदीप सिंह को रखा था।
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें पीठ की समस्या थी। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी आराम दिया गया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे के लिए उन्हें चुना गया है।
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।
भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट के 2 सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे। वहीं, 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
