बैक इंजरी का शिकार, चैंपियंस ट्रॉफी से एनरिक नॉर्त्या बाहर
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या बैक इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल जून में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। साभार : गूगल क्रिकेट साउथ…

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या बैक इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल जून में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से बयान में कहा गया है कि नॉर्त्या का सोमवार दोपहर को स्कैन किया गया था और 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए उनके समय पर ठीक होने की उम्मीद नहीं है। नॉर्त्या पाकिस्तान में फरवरी में वनडे की होने वाले ट्राई सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने वाले थे।
वहीं नेट पर उनके पैर की अंगुली में चोट लग गई। उसके बाद से वह SA20 लीग में भी प्रिटोरिया कैपिटल्स से एक भी मैच नहीं खेल पाए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के टी-20 टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए उनका रिप्लेसमेंट जारी करेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एनरिक नॉर्त्या की जगह पर जेराल्ड कूट्जी को मौका मिल सकता है। कूट्जी SA20 लीग में चोट के बाद वापसी की है। उन्हें पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ डरबन टेस्ट के दौरान कमर में चोट लग गई थी।
दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट-बॉल कोच रॉब वाल्टर, जो टीम के चयनकर्ता भी हैं उन्होंने बताया कि टीम चयन के दौरान नॉर्त्या को कूट्जी से ज्यादा अनुभव होने के कारण प्राथमिकता दी गई थी। पिछले छह आईसीसी इवेंट में यह तीसरी बार है जब नॉर्त्या चोट के कारण बाहर हुए हैं और ये सभी वनडे टूर्नामेंट हैं।
उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में खेलना था, लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनका अंगूठा टूट गया, फिर पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण 2023 वर्ल्ड कप से चूक गए और अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं। नॉर्त्या ने तीनों टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं। वह 2021, 2022 और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए उपलब्ध रहे। उन्होंने सितंबर 2023 से वनडे और मार्च 2023 से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।
इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका को तेज गेंदबाजों की चोटों का सामना करना पड़ा। उसके 6 गेंदबाज चोटिल होने की वजह से कई मैचों में नहीं खेल सके।
नॉर्त्या के अलावा गेराल्ड कोएट्जी, लुंगी एनगिडी (दोनों कमर) और वियान मुल्डर (टूटी हुई उंगली) चोट की वजह से कई मैचों में नहीं खेल सके। अब ये तीनों खेलने के लिए वापस आ गए हैं, लेकिन नांद्रे बर्गर (पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर) और लिजाद विलियम्स (घुटने) बाकी सीजन के लिए बाहर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
