बेलगावी में भीषण अग्निकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत
बेलगावी : गणेश उत्सव की खुशियों के बीच कर्नाटक के बेलगावी शहर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मार्केट थाना क्षेत्र की चाव्हाट गली में एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई,…

बेलगावी : गणेश उत्सव की खुशियों के बीच कर्नाटक के बेलगावी शहर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मार्केट थाना क्षेत्र की चाव्हाट गली में एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया और अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके।हादसे में गजानन राजाराम दमोने (65), शारदा दमोने (45), भारती राजाराम दमोने (50) और रोशन गजानन दमोने (21) की मौत हो गई। वहीं, प्रिया गजानन दमोने (28) और गंगा गजानन दमोने (25) गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दमोने परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। गणेश उत्सव के मौके पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही मार्केट थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
