द इंडियन व्यू

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

बेंगलुरु : बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के हुए हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि केरलम के एक निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस केरलम से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर जिले…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
1 min read
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

बेंगलुरु : बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के हुए हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बताया गया है कि केरलम के एक निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस केरलम से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर जिले के चन्नापटना तालुक के पुट्टप्पनदोड्डी के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चार यात्रियों की मौत हो गई।

 

मृतकों की पहचान केरलम निवासी मोहम्मद परान (22), रफीज (45) तथा बेंगलुरु निवासी राशीद (45) और साकिर (27) के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है चालक को झपकी आ गई हो। दुर्घटना में कई यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।