बेंगलुरु में बड़ा हादसा : पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में भारी दुर्घटना हुई, जिसमें एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात…

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में भारी दुर्घटना हुई, जिसमें एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी घायल हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय हुई जब मजदूर पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे, तभी लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक बड़ी चट्टान मजदूरों पर गिर गई। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मजदूर दिहाड़ी मजदूर थे और खदान पर स्टोन क्रशर साइट में कार्यरत थे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, घायलों की संख्या का सही आंकड़ा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने इलाके को किया सील
प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मलबे की सफाई कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभी भी कोई मजदूर अंदर फंसा हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि चट्टान क्यों गिरी और खदान में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं।
बिहार के मजदूर थे मृतक
पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतकों में सभी सात मजदूर बिहार के रहने वाले थे। उनके परिवारों को इस हादसे की जानकारी दी जा रही है। हादसे की पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह दुर्घटना किन कारणों से हुई और खदान की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
