द इंडियन व्यू

बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

बेंगलुरु (कर्नाटक) : राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास टोल फ्लाईओवर पर देररात हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की जान चली गई। बताया गया है कि तुमकुरु रोड से बेंगलुरु की ओर आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पारकर…

Ragwendra P Singh
February 15, 2026
1 min read
बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

बेंगलुरु (कर्नाटक) : राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास टोल फ्लाईओवर पर देररात हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की जान चली गई।

 

बताया गया है कि तुमकुरु रोड से बेंगलुरु की ओर आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पारकर सामने से आ रही केएसआरटीसी की बस से टकरा गई। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन की पहचान डोड्डाबल्लापुर निवासी दुर्गा प्रसाद (20), केशव (19), ललित (22) और हर्षित (20) के रूप में हुई है। दो की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। बस में 42 यात्री सवार थे।

 

इस टक्कर में बस का आगे का शीशा टूट गया, जिससे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। इस संबंध में में मादानायकनहल्ली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।