द इंडियन व्यू

बृंदा करात ने ममता सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

कोलकाता : सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने पश्चिम बंगाल के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण देेने का…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
बृंदा करात ने ममता सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

कोलकाता : सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने पश्चिम बंगाल के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण देेने का आरोप लगाया।

करात ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि "यह एक अत्यंत निंदनीय अपराध है और यह कानून कॉलेज के परिसर में हो रहा है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि इन बलात्कारियों और अपराधियों को टीएमसी सरकार के शासन में दंड से छूट मिली हुई है।"

बृंदा करात ने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार उन लोगों की रक्षा कर रही है जिन्होंने राज्य में ऐसा माहौल बनाया है जिसमें बलात्कार जैसी घटनाएं आसानी से हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि "आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जो भयावह मामला हुआ था, उसके बाद यह स्पष्ट हो गया था कि टीएमसी सरकार इन लोगों को संरक्षण देने और ऐसे माहौल को बढ़ावा देने में लगी है जिसमें बलात्कार संस्कृति फल-फूल रही है।"

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मामले का मुख्य आरोपित टीएमसी का जाना-पहचाना छात्र नेता है, जिसे कॉलेज प्रशासन ने नौकरी भी दे रखी थी। राज्य की कानून-व्यवस्था पर करात ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि “टीएमसी सरकार ही जिम्मेदार है कि बंगाल महिलाओं के लिए भारत के सबसे असुरक्षित स्थानों में से एक बन गया है।”

इस बीच, कोलकाता पुलिस ने मामले में साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी गिरफ्तार किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।