बुमराह का धमाका : घर पर सिर्फ 17 की औसत से पूरे किए 50 विकेट
आज से भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा…

आज से भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज 162 के स्कोर पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज को घुटने टेकने पर मजबूत मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लेकर किया, वहीं इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने भी 3 विकेट निकाले। इन 3 विकेट के साथ बुमराह ने घर पर विकेटों का अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गया है।
लिस्ट है कम से कम 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जिनका घर पर सबसे कम औसत रहा है। जसप्रीत बुमराह ने विकेटों का अर्धशतक मात्र 17 की औसत के साथ पूरा किया है।
उन्होंने इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के हरफनमौला काइल जैमीसन को पछाड़ा है। वहीं बात घर पर कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बेस्ट औसत की करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्न्स का नाम है, जिनका घर पर बॉलिंग औसत 13.38 का रहा था।
घर पर बेस्ट बॉलिंग औसत (कम से कम 50 टेस्ट विकेट)
13.38 - सिडनी बार्न्स
13.62 - जॉनी ब्रिग्
14.84 - चार्ली टर्नर
17.00 - जसप्रीत बुमराह
17.37 - काइल जैमीसन
जसप्रीत बुमराह ने साथ ही घर पर सबसे कम पारियों में 50 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी की है। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने 24-24 पारियों में यह कारनामा किया था।
घर पर सबसे कम पारियों में 50 टेस्ट विकेट
जसप्रीत बुमराह- 24
जवागल श्रीनाथ- 24
कपिल देव- 25
इशांत शर्मा- 27
मोहम्मद शमी- 27
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
