बीसीसीआई सचिव बने देवजीत सैकिया, कोषाध्यक्ष का जिम्मा प्रभतेज भाटिया को
जय शाह की जगह असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद से ये पद एक महीने से अधिक समय से खाली था। सचिव के तौर पर सैकिया ने बीसीसीआई अध्यक्ष…

जय शाह की जगह असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद से ये पद एक महीने से अधिक समय से खाली था। सचिव के तौर पर सैकिया ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ उस बैठक में हिस्सा लिया था जिसे भारत के खराब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आयोजित किया गया था।

इस बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी शामिल हुए थे। वहीं पूर्व सचिव जय शाह भी इसका हिस्सा थे। इसके अलावा प्रभतेज भाटिया को बोर्ड का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया। असम से ताल्लुक रखने वाले देवजीत सैकिया का बैकग्राउंड बहुआयामी है। उन्होंने क्रिकेट भी खेला और कानून व प्रशासन के क्षेत्र में भी काम किया।
प्रथम श्रेणी क्रिकेटर के रूप में सैकिया ने 1990 और 1991 के बीच 4 मैच खेले जिसमें उन्होंने विकेटकीपर के रूप में काम किया। उनका क्रिकेट करियर काफी छोटा था और इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 9 शिकार किए जबकि 53 रन बनाने में सफल रहे।
क्रिकेट खेलना छोड़ने के बाद सैकिया ने वकालत के क्षेत्र में काम किया और 28 साल की उम्र में में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की। अपने कानूनी करियर से पहले उन्होंने खेल कोटे के माध्यम से उत्तरी सीमांत रेलवे और भारतीय रिजर्व बैंक में भी नौकरी हासिल की थी।
सैकिया का क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश साल 2016 में हुआ जब वे हेमंता बिस्वसरमा की अध्यक्षता में असम क्रिकेट एसोसिएशन के छह उपाध्यक्षों में से एक बने। बाद में वे 2019 में असम क्रिकेट एसोसिएशन बने और फिर इसके बाद वो साल 2022 में बीसीसीआई के संयुक्त सचिव भी बने।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
