द इंडियन व्यू

बीसीसीआई : देवजीत सैकिया ने सचिव व प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

शनिवार को देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जबकि प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। साभार : गूगल छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है…

Ragwendra P Singh
January 4, 2025
1 min read
बीसीसीआई : देवजीत सैकिया ने सचिव व प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

शनिवार को देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जबकि प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया।

साभार : गूगल

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है क्योंकि आशीष शेलार के जाने से यह पद खाली हुआ था। शेलार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे।

दूसरी ओर सैकिया एक दिसंबर को जय शाह के आईसीसी का चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। शाह के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बोनी ने सैकिया को अंतरिम सचिव के रूप में नामित किया था।

बोर्ड की वेबसाइट पर चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन आवेदन शनिवार शाम चार बजे तक दाखिल हो सकते थे और सैकिया और भाटिया ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।