बीसीसीआई ने 1 मार्च को बुलाई स्पेशल जनरल मीटिंग, ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद खाली
बीसीसीआई ने नए ज्वाइंट सेक्रेटरी के चुनाव के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई है। एसजीएम 1 मार्च को मुंबई में होगी। पिछले महीने जय शाह की जगह बीसीसीआई सेक्रेटरी के रूप में चुने गए देवजीत सैकिया के बाद से ज्वाइंट सेक्रेटरी…

बीसीसीआई ने नए ज्वाइंट सेक्रेटरी के चुनाव के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई है। एसजीएम 1 मार्च को मुंबई में होगी। पिछले महीने जय शाह की जगह बीसीसीआई सेक्रेटरी के रूप में चुने गए देवजीत सैकिया के बाद से ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद खाली है।

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, इस पद को 45 दिनों के भीतर भरना होगा। सेक्रेटरी सैकिया की ओर से बीसीसीआई ने गुरुवार (6 फरवरी) शाम को स्टेट एसोसिएशन को एक एसजीएम नोटिस भेजा गया। नोटिस में कहा गया है कि चुनाव मुंबई में बीसीसीआई हेड क्वार्टर में दोपहर 12 बजे होंगे।
आमतौर पर एसजीएम बुलाने के लिए 21 दिन का नोटिस देना होता है और बीसीसीआई ने वैधानिक आवश्यकता का पालन किया है। यह दो महीने से भी कम समय में दूसरी एसजीएम है। पिछला चुनाव 12 जनवरी को हुआ था, जब नए सचिव (सैकिया) और नए कोषाध्यक्ष (प्रभतेज सिंह भाटिया) का चुनाव किया था। दोनों निर्विरोध चुने गए थे।
संयुक्त सचिव पद के लिए भी कोई मुकाबला होने की संभावना नहीं है। नामांकन दाखिल करने से पहले आम सहमति बन जाएगी। पश्चिम क्षेत्र से किसी उम्मीदवार को यह पद मिलने की संभावना है।
देवजीत सैकिया को इसी साल 12 जनवरी को बीसीसीआई का सेक्रेटरी चुना गया था, जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। दोनों रविवार को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में निर्विरोध चुने गए थे। इन दोनों के अलावा किसी और ने नॉमिनेशन फॉर्म नहीं भरा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
