द इंडियन व्यू

बीसीसीआई के पत्नियों वाले नियम’ पर कप्तान रोहित का वीडियो वायरल

कब कौन सी चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं होता है। अक्सर अनजाने में कई चीजे वायरल हो जाती है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हारकर लौटी टीम…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
बीसीसीआई के पत्नियों वाले नियम’ पर कप्तान रोहित का वीडियो वायरल

कब कौन सी चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं होता है। अक्सर अनजाने में कई चीजे वायरल हो जाती है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हारकर लौटी टीम इंडिया इस वक्त पूरा चैंपियंस ट्रॉफी पर लगा रही है। टीम की घोषणा शनिवार को हो गई है।

साभार : गूगल

इस टीम में मोहम्मद शमी लौटे, जबकि यश्स्वी जायसवाल भी वन डे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आयेंगे। टीम के ऐलान के दौरान रोहित शर्मा एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद वो बुरा फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल टीम के ऐलान से पहले रोहित शर्मा अपने पुराने साथी और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से कुछ सीक्रेट बातचीत कर रहे थे। हिटमैन इस बात से अनजान थे कि माइक ऑन है। उन्हें जब तक इस बारे में पता चला, तब तक देर हो चुकी थी।अब सवाल है कि आखिरकार कौन सी ऐसी बात कर रहे थे जिसके बारे में अब मीडिया में खुलकर बात हो रही है।

https://twitter.com/cricketwalaldka/status/1880547532067205519

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बीसीसीआई कई चीजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उनमें कि भारतीय कप्तान आखिर किस बारे में चर्चा कर रहे थे और उन्होंने क्यों कहा कि मुझे अब ‘एक डेढ़ घंटा बैठना पड़ेगा।

‘रोहित शर्मा इस बात से अनजान थे कि माइक ऑन है। उन्होंने अगरकर से कहा- ”मेरे को तो अभी वापस बैठना पड़ेगा एक डेढ़ घंटे बीसीसीआई बीसीसीआई सेक्रेटरी के पास… थोड़ा ये सब चीज डिस्कस करना होगा, ये फैमिली-वैमिली का, सब मेरे को बोल रहे हैं कि यार… इतनी बातचीत होते ही रोहित शर्मा को किसी ने बगल से ये कहा कि माइक ऑन है। फिर कप्तान शांत हो गए और मीडिया के सवालों का जवाब देने लगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।