बीसीसीआई का बयान: बांग्लादेश के मैच स्थान बदलने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली"
अगले महीने से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है, फिलहाल बांग्लादेश के मैचों को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैचों को भारत से बाहर कराने की गुजारिश की है। वह अपने मैच श्रीलंका…

अगले महीने से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है, फिलहाल बांग्लादेश के मैचों को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैचों को भारत से बाहर कराने की गुजारिश की है। वह अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है।
इस बीच कुछ ऐसीभी रिपोर्ट्स आईं कि आईसीसी बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को कोलकाता और मुंबई सेशिफ्ट करके चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि उन्हें आईसीसी से इस बाबत कोई सूचनानहीं मिली है।
सैकिया ने एक न्यूज एजेंसी संग बातचीत में कहा, ‘बीसीसीआई को बांग्लादेश के मैच चेन्नई या कहीं और शिफ्ट कराए जाने को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली है और ये हमारे नियंत्रण से बाहर की चीज है।
ये बीसीबी औरआईसीसी से जुड़ा मसला है क्योंकि आईसीसी ही संचालक संस्था है। अगर आईसीसी हमें मैच की जगहों में किसी तरह के बदलाव के बारे में किसी फैसले के बारे में बताती है तब बतौर मेजबान हम जरूरी कदम उठाएंगे। फिलहाल हमें इस तरह की किसी सूचना की कोईजानकारी नहीं हैं।

’टी20 वर्ल्ड कप का अगले महीने आगाज होने जा रहा है। इसके मैच 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में 3 मैच खेलने हैं।
उसका पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में है। उसके बाद कोलकातामें ही बांग्लादेश को 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।
17 फरवरी को उसका मुंबई में नेपाल के खिलाफ मैचतय है। बांग्लादेश वर्ल्ड कप के मैच भारत में खेलने को लेकर इस वजह से नखरा दिखा रहा है कि उसकेखिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया है।
रहमान को आईपीएलफ्रेंचाइजी ने हालिया मिनी नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश के बाद चीजें तेजी से बदल गईं।
सोशल मीडिया पर एक तबका मुस्तफिजुर को आईपीएल से निकालने की मांग कर रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसकी मांग की थी।
आखिरकार बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने आईपीएल स्क्वाड से रिलीज कर दिया। उसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से 'सुरक्षा कारणों'से अपने विश्व कप मैचोंको भारत से बाहर शिफ्ट कराने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
