बीसीबी बैकफुट पर, खिलाड़ियों ने ठोका तालाबंदी का ऐलान
भारत में टी20 वर्ल्ड खेलने को लेकर नखरे दिखा रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब उसी फैसले की कीमत चुकानी पड़ रही है, क्योंकि अपने रुख के चलते बोर्ड को अपने ही खिलाड़ियों की बगावत का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश…
भारत में टी20 वर्ल्ड खेलने को लेकर नखरे दिखा रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब उसी फैसले की कीमत चुकानी पड़ रही है, क्योंकि अपने रुख के चलते बोर्ड को अपने ही खिलाड़ियों की बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है।
उन्होंने बोला कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे। इस बीच बीसीबी ने नजमुल के बयान से दूरी बना ली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर्स वेल्फेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर नजमुल इस्लाम गुरुवार, 15 जनवरी को होने वाले बीपीएल के अगले मैच से पहले इस्तीफा नहीं देते हैं तो खिलाड़ी मैदान में उतरने से इनकार कर देंगे।

क्रिकेटरों के सख्त तेवर से बांग्लादेश क्रिकेट संघ बैकफुट पर आ गया है। उसने नजमुल इस्लाम के बयान से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें बर्खास्त नहीं किया है या इस्तीफा देने को नहीं कहा है।
बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम के उस बयान से भड़के हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उससे बोर्ड को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा।
वित्तीय नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा और बोर्ड उनकी कमाई को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। नजमुल ने दलील दी कि बीसीबी खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो नहीं कहता, इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है।
नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद CWAP ने चर्चा के बाद बुधवार रात को आनन-फानन में इमर्जेंसी ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।
CWAB के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल के शब्दों ने सीमा पार कर दी है। मिथुन ने कहा, 'बोर्ड डायरेक्टर ने खिलाड़ियों को लेकर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वो खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है। ये क्रिकेटरों के संपूर्ण संगठन को आहत किया है।'
CWAP अध्यक्ष ने कहा, 'हमने बोर्ड को पहले ही काफी समय दे रखा है लेकिन अब तक कोई सकारात्मक संदेश नहीं देखा है। हम इस्तीफे की मांग करते हैं। अगर कल (गुरुवार) के मैच से पहले इस्तीफा नहीं होता है तो हम हर तरह के क्रिकेट के बहिष्कार का ऐलान करेंगे जो बीपीएल के मैचों से शुरू होगा।'
खिलाड़ियों के सख्त तेवरों का अंदाजा लगते ही CWAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ देर पहले ही बीसीबी ने बुधवार को बयान जारी कर नजमुल इस्लाम के बयान से दूरी बना ली। उसने कहा कि जो भी बयान अनुचित, आपत्तिजनक या आहत करने वाले हैं उसे लेकर बोर्ड खेद प्रकट करता है।
नजमुल का बयान आधिकारिक पोजिशन को नहीं बताता। उसे बोर्ड की नीति या उसके नजरिए के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बीसीबी ने अपने बयान में कहा कि क्रिकेटरों को लेकर असम्मान दिखाने वाले आचरण के खिलाफ 'उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई' की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
