बीमा प्रीमियम पर टैक्स हटाने को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- ये जनता की जीत है
कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा बीमा प्रीमियम पर लगाए गए टैक्स को वापस लेने के फैसले के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस कदम को जनता की जीत करार दिया है। पार्टी ने इसे एक मजबूरी में लिया गया निर्णय बताया और…

कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा बीमा प्रीमियम पर लगाए गए टैक्स को वापस लेने के फैसले के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस कदम को जनता की जीत करार दिया है। पार्टी ने इसे एक मजबूरी में लिया गया निर्णय बताया और कहा कि जब तक जनता दबाव नहीं बनाती, तब तक यह सरकार लोगों की नहीं सुनती।
टीएमसी के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए कहा गया, यह आम लोगों की जीत है। यह सरकार तब तक कुछ नहीं सुनती जब तक मजबूर न हो जाए।
टीएमसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर पहले दिन से ही केंद्र को चेताया था।
पार्टी के आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा गया, ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री को साफ शब्दों में बताया था कि बीमा प्रीमियम पर टैक्स लगाना अमानवीय, जनविरोधी और आम लोगों को संकट की घड़ी में आर्थिक तबाही के मुंह में धकेलने जैसा है।
टीएमसी ने कहा, हम हर ऐसे जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे, चाहे वह संसद हो या सड़क।
बता दें कि सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी घटाने का फैसला लिया है। अब व्यक्तिगत इंश्योरेंस पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया। जीवन रक्षक दवाओं में ओनासेमनोजेन अबेपार्वोवेक, एस्किमिनिब, मेपोलिज़ुमाब, पेगीलेटेड लिपोसोमल इरिनोटेकन, डाराटुमुमाब, डाराटुमुमैब उपचर्म, टेक्लिस्टामैब, अमिवंतामब, एलेक्टिनिब, रिस्डिप्लाम, ओबिनुटुज़ुमैब, पोलाटुज़ुमैब वेडोटिन, एंट्रेक्टिनिब, एटेजोलिज़ुमाब, स्पेसोलिमैब, वेलाग्लूसेरेज अल्फा, एगल्सिडेस अल्फा, रुरियोक्टोकॉग अल्फा पेगोल, इडुरसल्फेटेज, एल्ग्लूकोसिडेस अल्फा, लैरोनिडेस, ओलिपुडेस अल्फा, टेपोटिनिब, एवेलुमैब, एमिसिज़ुमाब, बेलुमोसुडिल, मिग्लस्टैट, वेलमनसे अल्फा, एलिरोक्यूमैब, एवोलोकुमाब, सिस्टामाइन बिटार्ट्रेट, सीआई-अवरोधक इंजेक्शन और इंक्लिसिरन शामिल हैं।
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोटियों पर कोई भी जीएसटी नहीं लगेगा। रोटी हो या पराठा या भारतीय ब्रेड, इन चीजों पर जीएसटी शून्य होगा। जिन वस्तुओं पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है, उनमें खाखरा, चपाती या रोटी, दूध, ब्रेड, छेना और पनीर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
