बीबीएल 15: मेलबर्न रिनेगेड्स ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जॉश ब्राउन के साथ किया दो साल का नया करार
मेलबर्न : मेलबर्न रिनेगेड्स के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जॉश ब्राउन ने क्लब के साथ अगले दो वर्षों के लिए अपना भविष्य सुरक्षित कर लिया है। ब्राउन अब कम से कम बिग बैश लीग 17 (बीबीएल 17) के अंत तक रिनेगेड्स के लिए खेलते नजर…

मेलबर्न : मेलबर्न रिनेगेड्स के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जॉश ब्राउन ने क्लब के साथ अगले दो वर्षों के लिए अपना भविष्य सुरक्षित कर लिया है। ब्राउन अब कम से कम बिग बैश लीग 17 (बीबीएल 17) के अंत तक रिनेगेड्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
बीबीएल 14 में मेलबर्न रिनेगेड्स से जुड़ने वाले जॉश ब्राउन ने बीबीएल15 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया, खासकर दोनों मेलबर्न डर्बी मुकाबलों में वह टीम के स्टार साबित हुए। इससे पहले उन्होंने बीबीएल 12 में ब्रिस्बेन हीट के साथ अपने बिग बैश करियर की दमदार शुरुआत की थी और 2024 के अंत में मेलबर्न का रुख किया था।
करार के बाद जॉश ब्राउन ने क्लब के हवाले से कहा,“रिनेगेड्स के साथ समय शानदार रहा है। यहां मुझे घर जैसा महसूस होता है और मैं इस क्लब के साथ आगे क्या हासिल कर सकते हैं, इसे लेकर उत्साहित हूं। मुझे हमारी खेलने की शैली पसंद है और अगले कुछ साल यहीं रहने को लेकर काफी उत्साह है।”
बीबीएल 15 में ब्राउन ने दो अर्धशतक लगाए और लगातार तीसरे सीजन 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट को बरकरार रखा। उन्होंने कुल 311 रन बनाए और रिनेगेड्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ पहले मेलबर्न डर्बी में नाबाद 84 रन रहा।
मेलबर्न रिनेगेड्स के जनरल मैनेजर रोसेनगार्टन ने कहा,
“जॉश हमें पारी की शुरुआत में जबरदस्त ताकत देते हैं। जब वह लय में होते हैं, तो बहुत कम खिलाड़ी हैं जो उनकी तरह तेजी से पारी को आगे बढ़ा सकते हैं।”
जॉश ब्राउन का यह नया करार ऐसे समय आया है, जब बीबीएल 15 अपने अंतिम चरण में है और कई क्लबों ने खिलाड़ियों के अनुबंध बढ़ाने की घोषणाएं की हैं। मेलबर्न स्टार्स ने सैम हार्पर (दो साल), हिल्टन कार्टराइट (दो साल) और पीटर सिडल (एक साल) के साथ नए समझौते किए हैं, जबकि सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बीबीएल 16 के लिए क्लब के साथ दोबारा करार किया है।
बीबीएल नियमों के अनुसार, सभी क्लब 27 जनवरी (मंगलवार) को शाम 5 बजे तक लीग के कॉन्ट्रैक्टिंग एंबार्गो से पहले 10 खिलाड़ियों के रोस्टर भर सकते हैं। इसके बाद 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्लेयर मूवमेंट विंडो खुलेगी, जिसमें खिलाड़ियों की ट्रेडिंग और फ्री एजेंट्स का क्लब बदलना संभव होगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
