‘बीजेपी की जेब में हैं केंद्रीय एजेंसियां…’, उद्धव ठाकरे गुट में फूट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोली- ‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं’
महाराष्ट्र। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए…

महाराष्ट्र। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी केवल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए एजेंसियों को अपने जेब में रखी हुई है और वे चुनावी टूलकिट के रूप में इन एजेंसियों का प्रयोग कर रही है।
उन्होंने एनआई के साथ बातचीत में अपनी पार्टी में टूट के दावों को खारिज करते हुए कहा, “जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं, तब-तब ये चर्चा शुरू हो जाती है कि हमारी पार्टी टूट रही है।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए वह अपने एजेंट बनाकर उनका इस्तेमाल कर रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने तो एजेंसियों को अपनी जेब में रखा हुआ है। ये एजेंसियां चुनाव के दौरान उनकी टूलकिट बनकर रह गई हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से की जा रही एफआईआर उन लोगों के खिलाफ हो रही है, जो सख्ती से बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, “आज जो एफआईआर दर्ज हो रही है, यह उन लोगों के खिलाफ हो रही है जो सच में लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता को देखना है कि ये एजेंसियां देश के हित में नहीं, बल्कि बीजेपी के स्वार्थ में काम कर रही हैं।”
प्रियंका चतुर्वेदी के इन आरोपों को राजनीतिक माहौल में एक बड़ा मुद्दा माना जा रहा है, जिसमें विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
