बीजीटी सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जलवा देखने को मिला। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 32 विकेट चटकाए। वह एक बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में संयुक्त…

स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जलवा देखने को मिला। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 32 विकेट चटकाए। वह एक बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं।

बुमराह ने पूरी सीरीज में कंगारी खिलाड़ियों की नींद उड़ाकर रख दी। अगर वह सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन चोटिल नहीं होते तो शायद पांचवें मैच का नतीजा कुछ और होता। बुमराह को रविवार को प्लेयर ऑफ ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने SENA में बड़ा इतिहास रचा है।
SENA देशों में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। बुमराह तीन अलग-अलग सेना देशों में टेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान के नायाब क्लब में एंट्री मारी है।
बुमराह सेना देशों में संयुक्त रूप से सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। यह उनका SENA में तीसरा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड था। इमरान, भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने भी इतने ही अवॉर्ड जीते।
बता दें कि भारत को बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 3-1 से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेला गया पांचवां टेस्ट तीसरे दिन 6 विकेट से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में बुमराह ने सिडनी में टीम इंडिया की कमान संभाली।
बुमराह ने पांचवें टेस्ट में हार के बाद कहा, ''बहुत सारे अगर-मगर रहे लेकिन पूरी सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हम आज भी मुकाबले में थे, ऐसा नहीं कि हम इससे बाहर थे, टेस्ट क्रिकेट ऐसे ही चलता है।'' बुमराह पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद पीठ में ऐंठन के कारण मैदान पर नहीं उतरे। वह तीसरे दिन गेंदबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
एक बीजीटी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
32 - जसप्रीत बुमराह, 2024/25
29 - रविचंद्रन अश्विन, 2013
27 - बेन हिल्फेनहॉस, 2011/12
25 - रविचंद्रन अश्विन, 2023
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
