बीजापुर में विस्फाेटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर : जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिग छात्र सहित पांच ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत तीन थाना…

बीजापुर : जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिग छात्र सहित पांच ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत तीन थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी पांच नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्रवाई उपरांत साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली संजय मरपल्ली (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू और अन्य आवश्यक सामग्री बरामद किया गया है।
डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान नक्सल प्रभावित मुतवेंडी क्षेत्र से तीन नक्सली मिलिशिया सदस्यों कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम (30 वर्ष) निवासी मुनगा मातापारा, कोसा भोगाम (45 वर्ष) निवासी मुनगा नयापारा एवं कोसा तामो (45 वर्ष) निवासी गमपुर माड़वीपारा काे गिरप्तार किया है। यह तीनों आरोपित 27 जुलाई, 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की वारदात में शामिल थे। इसमें एक मासूम ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।
जांगला थाना की पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटे तुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोड़ियाम (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
