समाचार पोर्टल

बीच सड़क चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन में मारपीट, मचा हंगामा

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कस्बा कुरारा के वार्ड नौ में गुरुवार को पानी निकास की व्यवस्था के लिए निरीक्षण करने गई चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन के बीच वाद विवाद होने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई, तथा मारपीट…

Ragwendra P Singh
September 11, 2026
2 min read
बीच सड़क चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन में मारपीट, मचा हंगामा

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कस्बा कुरारा के वार्ड नौ में गुरुवार को पानी निकास की व्यवस्था के लिए निरीक्षण करने गई चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन के बीच वाद विवाद होने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई, तथा मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तथा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्ष को थाने ले गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।कस्बा के बस स्टैंड के समीप वार्ड नौ में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि का मकान है। इनके मकान के आगे से जल निकासी के लिए नाली बनी हुई है। बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दीवार के आगे बनी नौ इंच की पट्टी को जे सी बी मशीन से तोड़ दिया था। जिसको इन्होंने दोबारा बना लिया था। गुरुवार को मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत चेयरमैन आशारानी कबीर वहां पर निरीक्षण के लिए गई थी। जल निकासी की व्यवस्था के लिए पट्टी को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन लेकर गई थी वहीं पर दोनों के बीच विवाद हो गया तथा हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों को पुलिस थाने ले गई, तथा मामला शांत हुआ।चेयरमैन आशारानी कबीर ने माया बाल्मीकि व चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने की तहरीर थाने में दी है। वहीं माया बाल्मीकि ने चेयरमैन आशारानी सहित नगर पंचायत के जेई व कर्मचारियों इनके साथ में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चेयरमैन आशारानी कबीर ने बताया कि वार्ड नौ में पानी निकासी के लिए निरीक्षण करने के दौरान पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि द्वारा जानलेवा हमला किया गया है तथा पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने बताया कि चेयरमैन आशारानी कबीर ने मेरे मकान को क्षति पहुंचाई है। यह चुनाव के बाद से ही हमसे रंजिश मानती है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने गुरुवार को शाम बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…