द इंडियन व्यू

बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत

पटना : पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
1 min read
बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत

पटना : पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है।

 

मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष सजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं।

 

दुर्घटना में वाहन चालक की भी मौत की सूचना है।

 

बताया जा रहा है कि 10-11 जून यानी दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत गुरुवार शाम तीनों थानाध्यक्ष कार से वापस मधेपुरा के लिए रवाना हुए। कार निजी चालक ज्योतिष कुमार चला रहा था। रात एक बजे बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के समीप एनएच पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में तीनों थानाध्यक्ष और कार चालक की मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।