बिहार विधानसभा चुनावः प्रचार के आखिरी दिन तमाम दिग्गज और दल झोकेंगे ताकत, 11 नवंबर को मतदान, शुक्रवार को नतीजे
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को तमाम राजनीतिक दिग्गज और दल अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। उससे पहले आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।दूसरे चरण…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को तमाम राजनीतिक दिग्गज और दल अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। उससे पहले आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।कुल 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव में मुख्य मुकाबला राजग गठबंधन और विपक्षी गठबंधन के बीच है।हालांकि तीसरी ताकत के रूप में जनसुराज पार्टी भी अलग-अलग सीटों पर उभरती दिख रही है। 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।दो चरणों में पूरा होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से होगा।इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। इस चरण में पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई जिलों के कुल 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और इसके लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65.6 प्रतिशत मतदान हुआ था।इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
