बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को भी बनाया उम्मीदवार
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव -2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी सूची बुधवार शाम जारी की। इस सूची में प्रसिद्व लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव -2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी सूची बुधवार शाम जारी की। इस सूची में प्रसिद्व लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले के अलीनगर से टिकट मिला है। वहीं बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। मैथिली ठाकुर को इससे पहले मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार का 'स्टेट आइकॉन' नियुक्त किया गया था। पत्रकारों से बातचीत में, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी, तो उन्होंने कहा था कि उनका अपने गृहनगर से गहरा नाता है और उनका मानना है कि यहीं से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करना एक बहुमूल्य सीख होगी।
उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में मैथिली ठाकुर के साथ अपनी मुलाकात का विवरण साझा किया। तावड़े ने लिखा, "प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जिनका परिवार 1995 में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान बिहार छोड़कर चला गया था, अब राज्य के तेज विकास से प्रेरित होकर वापस लौटना चाहती हैं।
उन्होंने आगे लिखा, "आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे बिहार के विकास में योगदान देने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का अनुरोध किया। हम मैथिली ठाकुर को शुभकामनाएं देते हैं।"
भाजपा की दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवार
1.अलिनगर-मैथिली ठाकुर
2.हायाघाट-रामचंद्र प्रसाद
3.मुजफ्फरपुर-रंजन कुमार
4.गोपालगंज-सुभाष सिंह
5.बनियापुर-केदार सिंह
6.छपरा-छोटी कुमारी
7.सोनपुर-विनय कुमार सिंह
8.रोसड़ा-वीरेंद्र कुमार
9.बाढ़-सियाराम सिंह
10.अगिआंव-महेश पासवान
11.शाहपुर-राकेश ओझा
12.बक्सर-आनंद मिश्रा
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जारी की थी और आज यानी बुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते भाजपा ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम है।
मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें भी टिकट दे दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
