बिहार विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री का दाे नवम्बर को पटना में राेड शाे,नवादा और आरा में होंगी जनसभाएं
पटना : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवम्बर को बिहार आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में वे राजधानी पटना में एक रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारी…

पटना : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवम्बर को बिहार आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में वे राजधानी पटना में एक रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारी में जुटी हुई है।पटना में 2 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट मैप जारी कर दिया गया है। पटना में शाम 4 बजे इस रोड शो की शुरुआत होगी, जो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज और गांधी मैदान के पास से होते हुए उद्योग भवन पहुंचेगा।प्रधानमंत्री मोदी इस रोड शो के जरिए पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों बांकीपुर, पटना साहिब, दीघा, कुम्हरार, मनेर, बिक्रम, बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, फतुहां, फुलवारी, मसौढ़ी, दानापुर और पालीगंज की जनता को एक साथ बड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं। इस रोड शो के जरिए वे बिहार की जनता से भी सीधे-सीधे रूबरू होंगे।धर्मेंद्र प्रधान ले लिया मोदी के रोड शो की तैयारी का जायजाबिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं के साथ रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि 2 नवम्बर को ही प्रधानमंत्री मोदी दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। ये जनसभाएं नवादा और आरा में होंगी।भाजपा का दावा है कि इस बार बिहार में राजग की सरकार 20 साल के बहुमत का रिकॉर्ड तोड़कर बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी चुनावी रैलियों में इस लक्ष्य का ऐलान कर चुके हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
