द इंडियन व्यू

बिहार विधानसभा चुनाव: कोई 27 मतों से तो कोई 30 मतों से जीती बाजी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजे शुक्रवार देऱ रात आ चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की और 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके मुकाबले विपक्षी महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
4 min read
बिहार विधानसभा चुनाव: कोई 27 मतों से तो कोई 30 मतों से जीती बाजी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजे शुक्रवार देऱ रात आ चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की और 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके मुकाबले विपक्षी महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है और महज 34 सीट पर सिमट गया।बिहार विधानसभा चुनाव में कहीं-कहीं जीत का अंतर बहुत कम रहा, रामगढ़ से बसपा के सतीश जहां 30 मतों से जीते, वहीं संदेश सीट पर जदयू के राधाचरण मात्र 27 मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी परम्परागत सीट राघोपुर की सीट बड़ी मुश्किल से बचा पाए।चुनाव में 89 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके बाद नीतीश कुमार की जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। राजद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। तेजस्वी यादव की नेतृत्व वाली राजद महज 25 सीट जीतने में सफल रही।कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला और यहां हार-जीत का अंतर 1,000 वोटों से कम का रहा। इन सीटों में बोधगया, संदेश और बख्तियारपुर, रामगढ़, अगिआंव शामिल हैं।अगिआंव से भाजपा के महेश पासवान 95 मतों से जीतेआरा की अगिआंव सीट पर भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर कई बार बाजी पलटी। हालांकि, अंत में विजय भाजपा के महेश पासवान की झोली में आई, जिन्होंने 95 वोटों जीत हासिल की। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिर महेश पासवान को कुल 69412 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन के खाते में 69317 वोट आए।बोधगया में करीबी मुकाबलाबोधगया सीट से राजद के कुमार सर्वजीत ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार श्यामदेव पासवान को कड़ी टक्कर दी और 881 वोटों से जीत अपने नाम की। कुमार सर्वजीत को जहां चुनाव में 100236 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम देव के खाते में 99355 में वोट आए।चनपटिया में कांग्रेस उम्मीदवार 602 मतों से जीतेपश्चिमी चंपारण की इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन और भाजपा के उमाकांत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार 602 वोटों से विजयी हुए। उन्हें कुल 87538 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 86936 मत मिले।फारबिसगंज सीट पर भी कड़ी टक्करसीमांचल के फारबिसगंज सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने भाजपा के विद्या सागर केशरी को 221 मतों से हराकर सीट सुरक्षित कर ली। चुनाव आयोग के मुताबिक मनोज ने कुल 120114 मत हासिल किए, जबकि विद्या सागर के खाते में 11989 वोट आए और इस तरह उन्हें 221 वोट से हार का सामना करना पड़ा।संदेश विधानसभा सीट पर जदयू के राधाचरण 27 मतों से जीतेसंदेश विधानसभा सीट से जदयू के राधा चरण साह ने राजद के दीपू सिंह को मात्र 27 मतों से हरा दिया। राधा चरण को जहां 80598 वोट मिले। वहीं, दीपू सिंह के खाते में 80571 वोट आए।बख्तियारपुर सीट पर कांटे की टक्करपटना की बख्तियारपुर सीट पर एक अन्य कांटे के मुकाबले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उम्मीदवार अरुण कुमार ने राजद के अनिरुद्ध कुमार को 981 मतों के अंतर से हराया। अरुण कुमार ने कुल 88520 वोट हासिल किए, जबकि अनिरुद्ध कुमार 87539 वोट हासिल किए।जहानाबाद में 255 मतों से हुआ फैसलाजहानाबाद विधानसभा सीट पर राजद के राहुल कुमार ने जदयू के चंदेश्वर प्रसाद को कड़े मुकाबले में 793 मतों से हरा दिया। राष्ट्रीय जनता दल के राहुल कुमार ने चुनाव में 86402 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्विंदी जदयू के चंदेश्वर प्रसाद के खाते में 85609 वोट आए।पूर्वी चंपारण की ढाका सीट से राजद के फैजल 178 मतों से जीतेढाका सीट से राजद के फैजल रहमान ने 178 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के पवन कुमार जायसवाल को कड़ी टक्कर में हराया।बलरामपुर सीट 389 वोट से जीतीं संगीता देवीबलरामपुर सीट पर लोजपा आर की संगीता देवी ने 389 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एआईएमआईएम के मो. आदिल हसन को हराया है।रामगढ़ सीट से बसपा के सतीश सिंह यादव 30 मतों से जीतेरामगढ़ सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के सतीश कुमार सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक कुमार सिंह को 30 मतों से हरा दिया। सतीश को कुल 72689 मत प्राप्त हुए, जबकि अशोक कुमार सिंह को 72659 मत मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।