बिहार विधानमंडल में 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
पटना : बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के पहले दिन 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा में पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम…

पटना : बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के पहले दिन 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा में पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट है। इसके बाद हंगामें के बीच में विधानसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बिहार विधान परिषद में श्रम मंत्री संतोष सिंह ने 57,946.25 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को सदन में पेश किया। इसमें वार्षिक स्कीम मद में 36, 169 करोड़, स्थापना मद में 21,773 करोड़ और केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 3.63 करोड़ करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर सबसे अधिक राशि की व्यवस्था है। अनूपुरक बजट के बाद शोक प्रस्ताव के साथ विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी है।
इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने अपने संबोधन में सदन में मौजूद विधायकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि सभी सदस्य विधानसभा की गरिमा बनाए रखेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सदन की कार्यवाही में सभी सदस्य सहयोग करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन के दौरान विपक्ष के कई नेता नारेबाजी करते नजर आए। विपक्ष के नेता लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते रहे। एआईएमआईएम के विधायक अख्तर ऊल ईमान बेल में पहुंच गए थे। मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगा वो प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बैनर दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
