बिहार में मतदाताओं को जागरूक करेंगे अभिनेता क्रांति प्रकाश और अभिनेत्री नीतू चंद्रा
पटना : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए बिहार का स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया…

पटना : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए बिहार का स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया है।
बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा
क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगी। इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है। आयोग को उम्मीद है कि जनप्रिय कलाकारों की इस भागीदारी से राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।
बिहार के ही रहने वाले है क्रांति और नीतू
अभिनेता क्रांति प्रकाश और अभिनेत्री नीतू चंद्रा बिहार के रहने वाले हैं। दाेनाें बाॅलीबुड की कई फिल्माें में काम कर चुके है। दाेनाें कई शाे का भी हिस्सा रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
