द इंडियन व्यू

बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1314 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में होगा बंद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। करीब 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
1 min read
बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1314 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में होगा बंद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। करीब 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।प्रथम चरण में गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया जिले में मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। लगभग 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं, जबकि शहरी इलाकों में दोपहर तक मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।