द इंडियन व्यू

बिहार में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 3000 हजार रुपये किया गया, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पटना : बिहार की नीतीश कुमार की सरकार लगातार जन सरोकार के काम को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपये करने की घोषणा की है। आज सुबह मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
1 min read
बिहार में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 3000 हजार रुपये किया गया, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पटना : बिहार की नीतीश कुमार की सरकार लगातार जन सरोकार के काम को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपये करने की घोषणा की है।

आज सुबह मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर लिखा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।