बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया
पटना : बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग…

पटना : बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध जताया। महात्मा गांधी सेतु में आवाजाही बाधित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में आयकर गोलमंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।
इस बीच खबर है कि राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। रेल चक्का जाम करने पहुंचे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।
हाजीपुर में राजद नेता सड़कों पर लेटे हैं। इससे हाजीपुर-पटना मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। बंद समर्थकों ने मुख्य चौक-चौराहों पर टायरों को आग लगा दी है। राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि यह बंद तेजस्वी यादव के निर्देश पर उत्तर बिहार के प्रवेश द्वार रामाशीष चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम के रूप में किया जा रहा है।
इमारत-ए-शरिया और अन्य कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। बंद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और अन्य लोकतंत्र समर्थक संगठनों ने आहूत किया है। छात्र राजद ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियां जाम कर दी हैं। इस वजह से सुबह इस मार्ग पर कई ट्रेनें रुकी रहीं। खगड़िया के राजेंद्र चौक पर भी टायर जलाकर सड़क जाम कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
