द इंडियन व्यू

बिहार बंद में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचे

पटना : बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के आज आहूत बंद का असर पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलाें में सुबह से दिख रहा है। महागठबंधन के इस बंद काे और प्रभावशाली बनाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
1 min read
बिहार बंद में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचे

पटना : बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के आज आहूत बंद का असर पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलाें में सुबह से दिख रहा है। महागठबंधन के इस बंद काे और प्रभावशाली बनाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया । थोड़ी देर बाद वह बंद में शामिल होंगे। राहुल तेजस्वी यादव के साथ चुनाव आयाेग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा है। राहुल गांधी दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।