द इंडियन व्यू

बिहार चुनाव के जीत से एनडीए और मोदी पर लोगों का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ : पवन कल्याण

अमरावती : जन सेना प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि बिहार चुनाव में जीत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास एक बार फिर साबित…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
1 min read
बिहार चुनाव के जीत से एनडीए और मोदी पर लोगों का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ : पवन कल्याण

अमरावती : जन सेना प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि बिहार चुनाव में जीत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ है।पवन कल्याण ने कहा कि देश की जनता का मानना है कि भारत का विकास केवल मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत नीतीश कुमार के प्रति बिहार के लोगों की प्रशंसा कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के स्तर में सुधार किया है और विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में आगे बढ़े हैं। उन्होंने इस जीत में उनके प्रयासों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी।इसके साथ ही उन्होंने जुबली हिल्स विधानसभा सीट उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव के साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।