बिहार के सीतामढ़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर
सीतामढ़ी : बिहार में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत स्थित तकिया टोला (वार्ड नंबर-5) में शनिवार जंगली सूअरों से फसल की रखवाली के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के नंगे तारों ने तीन लोगों की जान…

सीतामढ़ी : बिहार में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत स्थित तकिया टोला (वार्ड नंबर-5) में शनिवार जंगली सूअरों से फसल की रखवाली के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के नंगे तारों ने तीन लोगों की जान ले ली। वहीं, इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3 बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुल गई थी। भोर के अंधेरे में इस्लाम मंसूरी अपनी भैंस की तलाश करते हुए पास के खेतों की ओर निकल गए। भैंस को ढूंढते हुए वे अचानक गांव के ही इंदल पासवान के धान के खेत में दाखिल हो गए।इंदल पासवान ने अपनी धान की फसल को जंगली सूअरों के आतंक से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लोहे के नंगे तारों का घेरा बनाकर उसमें सीधे बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को खेत में बिछाए गए ये तार नजर नहीं आए और वे सीधे उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।काफी देर तक जब इस्लाम मंसूरी घर वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें ढूंढने खेतों की तरफ निकलीं। खेत में पहुंचते ही जब उन्होंने अपने पति को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा, तो वे घबराकर उनके पास दौड़ीं। पति को उठाने के प्रयास में रुबैदा खातून भी उसी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आने से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दाेनाें काे ढूंढते हुए गांव के एक अन्य ग्रामीण असमत अली भी माैके पर पहुंचे। वह भी घातक बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी जान चली गई।इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी करंट का झटका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।इस घटना के बाद सुबह होते-हाेते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर तीन लाेगाें शव के साथ-साथ दो जंगली सूअर के शव भी बरामद हुए हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि खेत मालिक द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने या फसल बचाने के उद्देश्य से यह जानलेवा जाल बिछाया गया था।तीन ग्रामीणों की असमय मौत से गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है, वहीं अवैध रूप से बिजली के तारों का इस्तेमाल करने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…
